Search

 
 
 

Chandil : सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, जरियाडीह में एक और हादसा

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के लिए आज का दिन काला शुक्रवार साबित हुआ. शुक्रवार को चांडिल थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुई दो सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली सड़क दुर्घटना चांडिल गोलचक्कर के पास साहेरबेड़ा नमक स्थान में एनएच 32 पर घटी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो व्यक्ति में से एक व्यक्ति प्रजा मंडल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. वहीं बाइक पर सवार धीरेन महतो नामक व्यक्ति का इलाज जमशेदपुर में चल रहा है. वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना शुक्रवार की दोपहर टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर जरियाडीह गांव के समीप घटी. जरियाडीह में मुखिया के घर के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को धक्का मारते हुए फरार हो गया. इस घटना में नीमडीह थाना क्षेत्र का सीमा गुंडा निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े घायल को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-congratulated-ramdas-soren-on-becoming-minister/">Jamshedpur

: मंत्री बनने पर रामदास सोरेन को विधायक मंगल कालिंदी ने दी बधाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही