Search

 
 
 

Chandil : शिविर लगाकर नशापान से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला और अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्राधिकार के पीएलवी शुभंकर महतो ने नशीले पदार्थों का सेवन से दूर रहने के लिए छात्र- छात्राओं को प्रेरित किया. साथ ही नशे के दुष्परिणाम व नशापान से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में बताया. इसके अलावा पीएलवी ने विभिन्न कानून की जानकारी देने के साथ कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया. इस अवसर पर कानूनी साक्षरता क्लब के प्रभारी सुबोध कुमार, नंदिनी महतो, संगीता दास, शिवेश्वर महतो, सागेन मार्डी, पूजा कुमारी, शिवानंद कुम्भकार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-even-small-age-group-children-are-becoming-victims-of-drug-abuse-dc/">Chaibasa

: छोटे आयु वर्ग के बच्चे भी नशापान का शिकार हो रहे – डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही