Search

चांडिल : दो दिनों के अंदर बच्चों का डाटा यू डाइस में अपलोड करने का निर्देश

Chandil (Dilip Kumar) :विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चों का डाटा दो दिनों के अंदर यू डाइस में डालने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया है. इसके साथ ही अब सरकारी शिक्षकों के साथ पारा शिक्षकों का बायोमेट्रिक पद्धति से हाजिरी बनाना आवश्यक कर दिया गया है. चांडिल प्रखंड के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के शिक्षकों की गुरु गोष्ठी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बैठक में उपस्थित शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश का निर्धारित समय सीमा के अंदर कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें. बीईईओ ने बताया कि चांडिल प्रखंड के 112 सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों का डाटा यू डाइस पर अबतक अपलोड नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-public-hearing-the-local-people-opposed-the-expansion-of-the-wire-company/">जमशेदपुर

: जन सुनवाई में तार कंपनी के विस्तारीकरण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

डाकघर में खुलवाएं खाता

बैठक में उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का बैंक खाता खुल चुका है उनका सारा डिटेल पोर्टल पर अपलोड करें. वहीं जिन बच्चों का खाता अबतक नहीं खुल पाया है, उनका खाता डाकघरों में एक सप्ताह के अंदर खुलवाना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही उन्होंने जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाया है, उनका आधार कार्ड एक सप्ताह के अंदर बनवाने का प्रोसेस शुरू करने का निर्देश दिया है. कहा है कि एक से सात कक्षा तक के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन का कार्य छह मई से निर्धारित नियमानुसार शुरू करें. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश का अनुपालन नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बैठक में डीपीओ गोरी प्रसाद लायक, सभी सीआरपी वह अन्य कर्मी भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp