Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : इंटक ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को हक व अधिकार दिलाने का लिया संकल्प

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड इंटक की ओर से आसनबनी पंचायत भवन में प्रखंउ अध्यक्ष गुरुचरण कर्मकार की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि इंटक के जिला उपाध्यक्ष मनमन सिंह शामिल हुए. इस अवसर पर मजदूर, कामगार, किसान व अन्य कर्मिक वर्ग की समस्या व उनके समाधान को लेकर चर्चा किया की गई. मौके पर मजदूरों को उनका हक व अधिकार दिलाने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में मंगल माढी, राकेश कर्मकार, संजय लोहार, गुरुचरण लोहार, लक्ष्मण सिंह, सोनामुनि सिंह, पुष्पा महतो, असित प्रमाणिक समेत बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे. इसे भी पढ़ें :आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-ed-sent-summons-to-four-including-dilip-ghosh-of-jagat-bandhu-tea-estate/">आर्मी

लैंड स्कैम: जगत बंधु टी स्टेट के दिलीप घोष समेत चार को ईडी ने भेजा समन

मजदूरों को संगठित होने की जरूरत

मौके पर इंटक के जिला उपाध्यक्ष मनमन सिंह ने कहा कि मजदूरों को अपना हक व अधिकार हासिल करने के लिए पहले संगठित होना होगा. मजदूरों को संगठित होकर अपने हक व अधिकार की मांग को आंदोलन का रूप देना होगा. उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों द्वारा हमेशा से मजदूरों को शोषण किया जाता रहा है. इतिहास गवाह है कि मजदूरों ने आंदोलन के दम पर ही अपना हक व हूकुक हासिल किया है. मजदूरों के लिए अलग से श्रम न्यायालय बनाया गया है. अन्याय-अत्याचार होने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा. कार्यक्रम के बाद सभी मजदूर बाइक रैली निकालकर आदित्यपुर होते हुए गोलमुरी पहुंचे. जहां आयोजित कार्यक्रम को इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-a-person-close-to-the-chairman-of-the-municipality-was-shot-dead-in-barbil/">किरीबुरू

: बड़बिल में नगरपालिका के चेयरमैन के करीबी व्यक्ति की गोली मार कर हत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही