Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के मजदूर व अन्य कामगारों का पीएफ व ईएसआईसी की राशि कटौती करने के बाद भी स्थानीय स्तर पर उन्हें चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है. इस पर इंटक ने दुख जताया है. ईएसआईसी के तहत चिकित्सा सुविधा लेने के लिए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के हजारों लाभुकों को पहले गम्हरिया और उसके बाद आदित्यपुर जाना पड़ता है. चांडिल में ईएसआईसी का डिस्पेंसरी खुले इसके लिए इंटक की ओर से पहल की जाएगी. उक्त बातें इंटक के झारखंड प्रदेश संयुक्त महासचिव महेंद्र मिश्रा ने कहीं. वे बुधवार को चांडिल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-mla-reached-the-upgraded-up-came-face-to-face-with-problems/">गुड़ाबांदा
: उत्क्रमित उवि पहुंचे विधायक, समस्याओं से हुए रूबरू
: एसडीएस शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित
: उत्क्रमित उवि पहुंचे विधायक, समस्याओं से हुए रूबरू
चांडिल क्षेत्र में मजदूरों का हो रहा शोषण
प्रदेश इंटक के संयुक्त महासचिव ने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है. स्थानीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं उन्हें नहीं दी जाती हैं. यहां तक की मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है. औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मजदूरों को सुरक्षा उपकरण के साथ पहचान पत्र तक नहीं दिया जाता है. क्षेत्र के कई औद्योगिक प्रतिष्ठान जमकर प्रदूषण फैलाते हैं. प्रदूषण फैलाने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ इंटक आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि चांडिल क्षेत्र में इंटक के संगठन का विस्तार करने के साथ संगठन को मजबूत करने की मुहिम चलाई जा रही है. पूरे देश में पांच करोड़ इंटक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-cluster-level-personality-development-camp-organized-in-sds-shishu-mandir/">चाकुलिया: एसडीएस शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित
Leave a Comment