Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : चावलीबासा स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग

Chandil (Dilip Kumar) : ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल की ओर से निर्माणाधीन एक स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण कार्य में व्यापक रूप से अनियमितता बरते जाने का मामला प्रकाश में आया है. चांडिल प्रखंड के चावलीबासा में 55.50 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है. इस संबंध में चावलीबासा पंचायत के पंचायत समिति के पूर्व सदस्य गुरुचरण साव ने सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. गुरुचरण साव ने अपने पत्र में बताया कि अस्पताल भवन निर्माण का शुभारंभ इसी माह हुआ है. फिलहाल फाउंडेशन का कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य देखने जाने पर घोर अनियमितता देखने को मिली. संवेदक द्वारा कार्यस्थल पर योजना से संबंधित कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिसमें योजना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-when-will-the-culvert-and-road-connecting-jojogutu-rajabeda-village-be-built/">Kiriburu

: कब बनेगी जोजोगुटु-राजाबेड़ा गांव को जोड़ने वाली पुलिया व सड़क
[caption id="attachment_904042" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Chandil-Nirman-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिलान्यास बोर्ड.[/caption]

निर्माण कार्य में हो रहा निम्न स्तर के सामान का उपयोग

गुरुचरण साव ने पत्र में बताया है कि अस्पताल भवन निर्माण के कार्य में बांगला भट्टा की घटिया ईंटा का इस्तेमाल किया जा रहा है. क्यूरिंग का कोई व्यवस्था नहीं है, मिट्टी पत्थर मिला हुआ निम्न स्तर का बालू इस्तेमाल किया जा रहा है. सीमेंट व छड़ भी काफी निम्न स्तर का लगाया जा रहा है. अस्पताल का निर्माण अगर गुणवत्ता पूर्ण नहीं किया गया तो यह भवन ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगा. उन्होंने बताया कि चावलीबासा में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-cbse-12th-ranchi-division-topper-pramiti-mukherjee-honored/">Kiriburu

: सीबीएसई 12वीं की रांची संभाग टॉपर प्रमिति मुखर्जी सम्मानित

दुर्घटना होने पर घायलों को भेजा जाता है चांडिल

केंद्र का भवन अब खंडहर बन चुका है. ऐसे में अस्पताल अपने भवन में संचालित नहीं होता है. चावलीबासा पंचायत के अस्पताल पर आठ से दस पंचायत की जनता निर्भर रहती है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति दयनीय रहने के कारण मरीजों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलता है. भवन बन जाने से टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के किनारे अवस्थित रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को भी तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध हो पाएगा. फिलहाल दुर्घटना होने पर घायलों को चांडिल भेजा जाता है. उन्होंने उपायुक्त से इस मामले पर जल्द संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही