Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : क्या मानव पर पेशाब करना ही विश्व गुरु की संस्कृति है : कांग्रेस

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : खुद को आदिवासियों की हितौसी बताने वाली भाजपा पार्टी का एक नेता आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करता है, देशवासियों के लिए इससे और निंदनीय क्या हो सकता है. देश को विश्व गुरु बनाने का श्रेय लेने वाली पार्टी के नेता एक मानव पर पेशाब करता है, यहीं विश्व गुरु की संस्कृति और सभ्यता है. आदिवासियों के हित में ऐसे नेताओं के खिलाफ भाजपा अब चुप क्यों बैठी है. उक्त बातें कांग्रेस के सरायकेला-खरसावां जिला महासचिव राजू चौधरी ने कहीं. उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा के गुप्त एजेंडा में आदिवासियों का अस्तित्व मिटाना है. यही मानसिकता भाजपा नेता ने पूरे देश को दिखा दिया है. ऐसे घृणित कार्य की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-play-school-teacher-accused-of-beating-three-year-old-child/">जमशेदपुर

: प्ले स्कूल की शिक्षिका पर लगा तीन साल के बच्चे की पिटाई का आरोप

माफी मांगे भाजपा

राजू चौधरी ने कहा कि ऐसे कुकृत्य के लिए भाजपा आदिवासियों के अलावा पूरे देश से माफी मांगे. भविष्य में ऐसे घृणित काम नहीं हो यह भी सुनिश्चित करे. मौके पर युवा कांग्रेस के ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी उपेंद्र गिरी ने कहा कि आदिवासियों को अपमानित करने के बाद अब भाजपा डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है. विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख अब भाजपा के मुख्यमंत्री आदिवासी युवक के पैर धोकर, शॉल ओढ़ाकर साथ में नाश्ता करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ा है. चुनाव में आदिवासी इसका माकुल जबाव देंगे. उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही