Search

 
 
 

चांडिल : लोगों में मानवता और त्याग की भावना होनी जरूरी : डॉ अमर

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड तकनीकी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से भरा हुआ है, लेकिन झारखंडवासी एक चौथाई लोग गरीब हैं. इसका मुख्य कारण शिक्षा, साधन की कमी है. डॉ चौधरी रविवार को नीमडीह प्रखंड के लुपुंडीह स्थित नारायण आईटीआई शिक्षा संस्थान परिसर में व्यवसायिक शिक्षा के तहत आधुनिक भारत के निर्माण में ग्रामीण की भुमिका पर संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लोग में मानवता और त्याग की भावना होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scorched-by-current-in-parsudih-old-man-admitted-to-mgm/">जमशेदपुर

: परसुडीह में करंट से झुलसा वृद्ध एमजीएम में भर्ती

व्यवसायिक शिक्षा पर पहल होनी चाहिए

एनपीआईटीआई के अध्यक्ष डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि गांव के परिवेश में स्कील, व्यवसायिक शिक्षा की पहल की गई. गांव के बच्चों को तकनीकी शिक्षा देकर विकास के मुख्य घारा में जोड़ने का प्रयास है. संगोष्ठी में शामिल अन्य वक्ताओं ने कहा कि गांव के नागरिक कृषि पर आधारित है. सरकार को तकनीक आधारित कृषि को बढ़ावा देना चाहिए. इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि वह बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही