Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : छाएंगे बादल, 30 और 31 को हो सकती है बारिश

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में 30 और 31 मई को बारिश हाेने की संभावना है. सोमवार को क्षेत्र में बादल छाने और इस दौरान मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक जून से क्षेत्र का मौसम साफ रहेगा. रोज सुबह से तीखी धूप के कारण गर्मी हो रही है. इसके बाद दोपहर ढलते ही बादल छा जा रहे हैं. इस बदलते मौसम से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. दोपहर बाद आसमान में बादल छाने और इसके बाद बारिश होने से लोगों को पहले गर्मी और इसके बाद सर्दी का अहसास हो रहा है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-crowd-gathered-to-watch-chhau-dance-in-rahin-mela/">चांडिल

: रहिन मेला में छऊ नाच देखने उमड़ी भीड़

अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

बदलते मौसम की मार से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. इसके कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. चांडिल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डा हांसदा शुभेंदू शेखर ने बताया कि अस्पताल में धीरे-धीरे सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. बदलते मौसम की मार से बचने के लिए उन्होंने लोगों को कुछ सुझाव भी दिए है. उन्होंने कहा कि गर्मी में बाहर से आने के तुरंत बाद फ्रीज का पानी नहीं पीएं. हो सके तो गुनगुना पानी का सेवन करें, धूप में निकलने पर सिर व कान को कपड़े से ढंक ले. उन्होंने कहा कि धूप में जब भी बाहर निकले कुछ खाकर ही निकले, पेट खाली ना रखे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही