Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : केंदडीह में अखंड हरिनाम संकीर्तन का जागरण रात्रि आज, उमड़ेंगे श्रद्धालु

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के कपाली केंदडीह में चल रहे अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुक्रवार को जागरण रात्रि है. श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति केंदडीह, कपाली द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन में कुल छह संकीर्तन मंडली शामिल हो रहे हैं. श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन शनिवार को धुलट और राखाल व खिचड़ी भोग वितरण के साथ होगा. वहीं जागरण रात्रि की तैयारी को लेकर मंदिर समिति खासा उत्साहित है. मंदिर समिति द्वारा जागरण रात्रि में मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान लगाया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-drinking-water-supply-will-remain-closed-for-5-days-in-3-panchayats-of-urban-area/">घाटशिला

: शहरी क्षेत्र के 3 पंचायत में 5 दिन बंद रहेगी पेयजल आपूर्ति

धुलट के साथ होगा समापन

केंदडीह में चल रहे अखंड हरिनाम संकीर्तन में कालकापुर से श्रीश्री गोविंद संप्रदाय, दुंदु बोडाम से श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडली, उल्दा पुरुलिया से निताई गौर हरिनाम संप्रदाय, डोबो से राधा गोविंदो हरिनाम संप्रदाय, केंदडीह नावाडीह से भवानी हरिनाम संप्रदाय, बनघर से मनसा राम कीर्तन संप्रदाय आदि शामिल हो रहे हैं. हरिनाम संकीर्तन श्रवण व पूजा-अर्चना करने के लिए आसपास के श्रद्धालु काफी संख्या में मंदिर प्रांगण पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को जागरण रात्रि के बाद शनिवार को धुलट के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही