Search

 
 
 

चांडिल : नक्सल प्रभावित हेंसाकोचा पंचायत के टुरु गांव के जाहेरथान का होगा सौंदर्यीकरण

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित हेंसाकोचा पंचायत के टुरु गांव के जाहेरथान का सौंदर्यीकरण होगा. जाहेरथान के अंदर जहां बैठक के लिए कमरा बनेगा वहीं पानी की सुविधा के साथ जाहेरथान में चहारदीवारी का निर्माण होगा. रविवार को टुरु जाहेरथान में चहारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ हेंसाकोचा पंचायत की मुखिया मंगली टुडू व पंचायत समिति की सदस्य यशोदा सोरेन ने गांव के माझी बाबा रंजीत माझी के पूजा-अर्चना के साथ किया. विदित हो कि जाहेरथान आदिवासी समाज का सबसे पवित्र पूजा स्थल है. समाज के लोगों का जुटान बाहा बोंगा के अवसर पर जाहेरथान में होता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congressmen-celebrated-victory-in-karnataka-by-distributing-laddoos-in-gamharia/">आदित्यपुर

: गम्हरिया में कांग्रेसियों ने लड्डू बांटकर मनाया कर्नाटक में जीत का जश्न

ग्रामीणों ने जताई खुशी

[caption id="attachment_637011" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chandil-Chahardiwari-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरू करने के अवसर पर मौजूद लोग.[/caption] जाहेरथान में चहारदीवारी का निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद पंचायत की मुखिया मंगली टुडू ने कहा कि टुरु में जाहेरथाना का सौंदर्यीकरण होगा. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि पंचायत के सभी जाहेरथानों की घेराबंदी कर उसका सौंदर्यीकरण कराया जाए. आदिवासी समाज के सबसे पवित्र पूजा स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह जरूरी है. वहीं पंचायत समिति सदस्य यशोदा सोरेन ने कहा कि सरकार जाहेरथानों को विकसित और सुरक्षित करने का काम कर रही है. चहारदीवारी का निर्माण कर इसकी पवित्रता को बनाए रखने के साथ सभी प्रकार की जरूरतों को जाहेरथान के अंदर ही उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. इसी के तहत रविवार को टुरु में जाहेरथान में चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू किया गया. जाहेरथान का चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरू होने पर माझी बाबा रंजीत माझी समेत ग्रामीणों ने खुशी जताई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही