Search

 
 
 

Chandil : जेबीकेएसएस ने सड़क की करायी मरम्मत

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) ने ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत बाकोलतोड़िया से बुटगोड़ा होते हुए तमारी जाने वाली बदहाल सड़क की मरम्मत करायी. यहां के ग्रामीणों के कहने पर जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो के निर्देश पर पांच दिनों से सड़क पर स्लैग गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि ईचागढ़ में नेता तो बहुत हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है. यहां जनप्रतिनिधि तो कार्यकर्ताओं से घिरे रहते हैं और अपने ही काम में व्यस्त रहते हैं. उक्त सड़क बारिश से चलने लायक नहीं रह गया था. सड़क पर दिन रात ट्रैक्टर चलने के कारण हर जगह गड्ढे बन गए हैं. गड्ढों में पानी भरे रहने और फिसलन के कारण आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. मौके पर मुखिया अभिराम हेम्ब्रम, रूपेश बनर्जी, इंद्र महतो, पीयूष पुराण, सुधांशु, सुनील, दिलीप महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-geeta-koda-did-public-relations-for-forest-rights-lease/">Kiriburu

: वनाधिकार पट्टा के लिए गीता कोड़ा ने किया जनसम्पर्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही