Search

 
 
 

चांडिल : जेटेट सफल अभ्यर्थी 18 मार्च को रांची में देंगे धरना

 
Chandil (Dilip Kumar) : पारा शिक्षक व गैर पारा जेटेट सफल अभ्यर्थी संघ झारखंड प्रदेश के आह्वान पर राज्य भर के जेटेट सफल अभ्यर्थी 18 मार्च को विधानसभा के समक्ष एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे. इसकी जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल दास ने बताया कि पूर्व में मोरहाबादी मैदान से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश रैली का आयोजन प्रस्तावित था. लेकिन राज्य में चल रहे मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी. अब तय किए गए नए कार्यक्रम के तहत विधानसभा के समीप स्थित कुटे मैदान धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-submitted-memorandum-to-bdo/">बहरागोड़ा

: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

संघ हर संघर्ष के लिए है तैयार

उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 और 2016 में आयोजित जेटेट परीक्षा झारखंड प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के तहत ली गई थी. 2016 में जेटेट उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को इस नियुक्ति नियमावली में शामिल होने का कभी मौका ही नहीं मिला. अब सरकार गलत तरीके से अचानक नियमों में बदलाव करते हुए सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली लागू करने की तैयारी कर रही है. संघ इसका कड़ा प्रतिरोध करेगा. उन्होंने कहा कि 2012 की नियमावली के तहत सीधी नियुक्ति हमारा संवैधानिक अधिकार है. इसे हासिल करने के लिए संघ हर संघर्ष के लिए तैयार हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-management-will-provide-bus-service-to-matriculation-candidates/">किरीबुरू

: मैट्रिक परीक्षार्थी को सेल प्रबंधन उपलब्ध कराएगी बस सेवा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही