Search

 
 
 

Chandil : झारखंड आंदोलनकारी राजेन मुंडा की रिम्स में मौत, हुआ अंतिम संस्कार

 
Dilip Kumar Chandil : झारखंड के आंदोलनकारी सह भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला कार्यसमिति सदस्य राजेन सिंह मुंडा के पार्थिव शरीर का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. बुधवार की शाम रांची के रिम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. पैतृक गांव ईचागढ़ के डुमटांड़ में समाजिक रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया. ज्ञात हो कि राजेंद्र सिंह मुंडा ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत झामुमो से की थी. वे लंबे समय तक झामुमो के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष और सचिव रहे थे. वर्तमान में वह भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य थे. राजेंद्र सिंह मुंडा के निधन से समूचे ईचागढ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है. अंतिम संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, महामंत्री मधुसूदन गोराई, भूषण चंद्र मुर्मू, मनोरंजन महतो, विश्वनाथ उरांव, सुखराम हेंब्रम, झामुमो के गुप्तेश्वर महतो, निताई उरांव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए. यह भी पढ़ें : आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwat-reached-kolkata-on-a-ten-day-visit/">आरएसएस

प्रमुख मोहन भागवत दस दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही