Chandil : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ईचागढ़ प्रखंड कमेटी ने लेपाटाड़ में वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान झामुमो नेता पशुपति बागची ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन की नींव रखने वाले नेता थे. शहीद निर्मल महतो की साजिश के तहत हत्या की गई. आज पूरे राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में शहीद निर्मल महतो को झारखंड निर्माता के नाम से जाना जाता है. मौके पर निताई उरांव, अभय यादव, अघोर महतो, पंचानन पातर, रामेश्वर उरांव, किशुन किस्कू, पशुपति बागची, अमित सिन्हा, लखिनारायण सिंह मुंडा, शिव शंकर महतो, रामानाथ उरांव, रामविलास महतो, लेड़ु लायेक, काला चांद धीवर, मनशांत गोप, विष्णु सिंह, सहदेव कंसारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/dissolved-in-color-at-maithon-dam-two-patients-of-corona-found/">मैथन
डैम पर रंग में भंग, मिले कोरोना के दो मरीज [wpse_comments_template]
डैम पर रंग में भंग, मिले कोरोना के दो मरीज [wpse_comments_template]
Leave a Comment