Chandil (Dilip Kumar) : उत्तराखंड के हल्द्वानी में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित द्वितीय सब जुनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में झारखंड के खाते में कुल 13 पदक आए हैं. प्रतियोगिता में झारखंड के 19 बच्चों ने भाग लिया था. इनमें 16 बच्चे सरायकेला-खरसावां जिले के थे. झारखंड के सभी बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन किया. टीम में शामिल 13 बच्चों में से दो ने गोल्ड, पांच ने सिल्वर और छह बच्चों ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस बात कि जानकारी बालिका टीम के मैनेजर लक्ष्मण महतो ने दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-body-of-a-person-recovered-from-mahul-sai-pond/">चाईबासा
: माहुल साईं तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद
: बास्काटियां गांव के पास एनएच 18 पर टेंपू व कार में भिड़ंत, बुजुर्ग दंपती हुए घायल
: माहुल साईं तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद
पुष्पा सिंह मुंडा ने निभाई रेफरी की भूमिका
उत्तराखंड में हुई द्वितीय नेशनल सब जूनियर ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में झारखंड से पुष्पा सिंह मुंडा ने रेफरी की भूमिका निभाई. झारखंड ग्रेपलिंग टीम के साथ बिंदुमति मुंडा (कोच बालिका टीम), शुभम सहदेव (मेनेजर बालक वर्ग), दीपक हेंब्रम (कोच बालक वर्ग) शामिल थे. झारखंड ग्रेपलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, सचिव प्रवीण कुमार सिंह, सरायकेला खरसावां जिला ग्रेपलिंग एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-tempu-and-car-collide-on-nh-18-near-baskatian-village-elderly-couple-injured/">घाटशिला: बास्काटियां गांव के पास एनएच 18 पर टेंपू व कार में भिड़ंत, बुजुर्ग दंपती हुए घायल
Leave a Comment