Search

 
 
 

Chandil : जेएलकेएम ने कुकडू में लगाया जनता दरबार

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो विधायक जयराम महतो के दिशा निर्देश से पूरे झारखंड के हर प्रखंड में जनता दरबार लगाया जाना सुनिश्चित किया गया है. जनता दरबार मोर्चा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को प्रत्येक सप्ताह अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अलग-अलग प्रखंड में लगाना है. इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ विधानसभा के कुकड़ू प्रखंड से की गई.

जनता की समस्याओं से अवगत हुए तरुण महतो

जनता दरबार में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रखंड कार्यालय के समीप ईचागढ़ से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सह संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो जनता की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिया है. कुछ समस्याओं को लेकर त्वरित कार्रवाई के लिए वह प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिले और निष्पादन करने का आग्रह किया.

यह थे उपस्थित

जनता दरबार में जिलाध्यक्ष दीपक महतो, उपाध्यक्ष गुरुपद महतो, संगठन सचिव काशीनाथ महतो, प्रखंड अध्यक्ष पीतांबर महतो, वरीय उपाध्यक्ष जीतेन महतो, उपाध्यक्ष नरोत्तम गोप समेत कई सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : दिवंगत">https://lagatar.in/bjp-leaders-reached-the-house-of-late-gurvind-singh-sethi-and-expressed-condolences/">दिवंगत

गुरविंद सिंह सेठी के घर पहुंच कर भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही