Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : संयुक्त ग्राम सभा मंच ने विद्युत महाप्रबंधक को सौंपा पत्र

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सोड़ो गांव के उपर टोला के लोग पिछले 21 दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं. इसका कारण उस स्थान पर लगे 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाना है. ट्रांसफार्मर को बदल कर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए ग्रामीणों ने 13 अगस्त को चांडिल के सहायक विद्युत अभियंता को आवेदन दिया था, लेकिन अबतक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है. पिछले 21 दिन से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक तो बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित हो रही है. वहीं क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है, ऐसे में लोगों को जान व माल की क्षति का भय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workshop-on-ict-for-b-ed-girl-students-organized-in-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में बीएड छात्राओं के लिए आईसीटी विषय पर कार्यशाला आयोजित

पत्नी जिप सदस्य व पति मुखिया, फिर भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान

ईचागढ़ प्रखंड के जिस सोड़ो गांव के ग्रामीण पिछले 21 दिनों से अंधेरे में है, उसी गांव के रहने वाले नयन सिंह मुंडा सोड़ो पंचायत के मुखिया है और उनकी पत्नी सुभाषिणी देवी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य. ग्रामीणों का कहना है कि पिलीदसोड़ो जंगल में जंगली हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए हैं. अंधेरा होते ही हाथियों का झुंड आसपास के गांवों में प्रवेश कर जाते हैं. आए दिन अलग-अलग गांवों में मकान व फसलों के क्षति की सूचना मिल रही है. ऐसे में बिजली नहीं होने के कारण हाथियों को खदेड़ना संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे कि हर समय जान-माल की क्षति होने की डर सता रही है. ऐसे में जनप्रतिनिधियों के गांव में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-conciliation-agreement-reached-in-permanent-lok-adalat/">लातेहार

: स्थायी लोक अदालत में कराया गया सुलह समझौता

संयुक्त ग्राम सभा मंच ने महाप्रबंधक को सौंपा पत्र

सोड़ो गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर संयुक्त ग्राम सभा मंच ने झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड जमशेदपुर के महाप्रबंधक को पत्र सौंपा है. संयुक्त ग्राम सभा मंच के संयोजक मंडली ने क्षेत्र में हाथी की समस्या को देखते हुए सोडो गांव में जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की. मंच के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समय रहते हुए अगर समस्या का हल नहीं किया गया और इस बीच कोई दुर्घटना घटती है तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/trial-of-newly-built-electric-crematorium-of-ramgarh-successful/">रामगढ़

के नवनिर्मित विद्युत शवदाह गृह का ट्रायल सफल

जल्द होगा समस्या का समाधान - महाप्रबंधक

मौके पर महाप्रबंधक की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द समस्या का हल कर दिया जाएगा. पत्र सौंपने वालों में संयुक्त ग्राम सभा मंच के संयोजक अनूप महतो, विष्णु गोप, सुमित महतो, अंकित महतो, अमृत दास, रोही दास, निवारण गोप, सहदेव गोप, नल गोप, मृत्युंजय गोप, मनोरंजन दास, निर्मल दास आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही