Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पत्रकार के पिता पंचतत्व में विलीन

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल के पत्रकार विजय गोप के पिता सुरेंद्रनाथ गोप का गुरुवार की रात निधन हो गया. रेलवे से सेवानिवृत सुरेंद्रनाथ गोप 85 वर्ष के थे. गुरुवार की मध्य रात्रि तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के मर्सी अस्पताल ले गए. वहां भर्ती नहीं लेने के बाद उन्हें टीएमएच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्हें शूगर और बीपी की शिकायत थी. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में पारंपरिक रीति-रिवाज से किया गया. दिवंगत सुरेंद्रनाथ गोप अपने पीछे चार पुत्र, तीन पुत्री, नाती-पोता से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-selection-of-three-players-from-the-district-in-the-under-23-cricket-team/">गिरिडीह

:  अंडर 23 क्रिकेट टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष को पितृशोक

[caption id="attachment_670549" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chandil-Shradhanjali.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> श्रद्धांजलि देती विधायक सविता महतो.[/caption] झारखंड मुक्ति मोर्चा के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो के पिता बनमाली महतो का गुरुवार की देर रात देहांत हो गया. वे पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे. उनकी मौत की खबर मिलने पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो शुक्रवार की सुबह चौका पहुंची और उनके घर में पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना दिया. दिवंगत बनमाली के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही श्मशान घाट में पारंपरिक रीति-रिवाज से किया गया. दिवंगत बनमाली महतो अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, पुत्रवधू से भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही