Search

 
 
 

चांडिल: तीन माह का राशन नहीं मिलने पर जविप्र दुकानदार को घेरा

 
Chaindil: चांडिल अनुमंडल के कुकडू प्रखंड के चौड़ा गांव के राशन डीलर रामधन रजक की ओर से तीन महीने से राशन नहीं दिए जाने से नाराज पांड्रा गांव के कार्डधारियों ने लगातार तीसरे दिन चौड़ा आकर राशन दुकान का घेराव किया था. कुकडू बीडीओ राकेश गोप के समक्ष भी बवाल काटा. इधर स्थिति को नियंत्रण करने को लेकर तिरुलडीह थाने से पुलिस बुलाई गई थी. राशन कार्डधारी नहीं माने. कार्डधारी तीन महीने का राशन की मांग कर रहे थे, लेकिन डीलर के गोदाम में उतना चावल नहीं था. इसे भी पढ़ें : खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-the-organization-is-from-the-worker-itself-mla/">खरसावां:

कार्यकर्ता से ही संगठन है- विधायक

बीडीओ ने दिया कार्रवाई करने का भरोसा

बीडीओ सह एमओ ने लाभुकों को एक महीने का चावल लेने को कह रहे थे, लेकिन लाभुक नहीं माने.  इसके बाद सभी कार्डधारी नाराज होकर तिरुलडीह थाना पहुंच गए और डीलर के खिलाफ तीन महीने का राशन गबन करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत की. बीडीओ राकेश गोप ने डीलर के खिलाफ कानूनी करवाई करने का भरोसा दिया है. वहीं नव निर्वाचित कुकड़ू प्रखंड के उप-प्रमुख मो. एकराम ने एक दिन पूर्व ही कहा था कि किसी राशन डीलर की ओर से किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-death-anniversary-of-money-laxmibai-in-chandil/">चांडिल

में मनी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही