Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन नवकुंज आयोजन के लिए निकली कलश यात्रा

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के आदर्श ग्राम सोलोआना कमेटी झिमड़ी द्वारा सोना डूंगरी स्थित नव निर्मित राधा कुंज मंडप में आयोजित नवकुंज हरिनाम महायज्ञ के लिए शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई. शाखा नदी से सोना डूंगरी स्थित नव निर्मित राधा कुंज मंडप तक 500 युवती व महिला कलश यात्रा में शामिल हुईं. इस दौरान पूरे झिमड़ी पंचायत का वातावरण भक्तिमय हो गया. राधा कुंज मंडप परिसर में कलश यात्रा पहुंचने के बाद पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना किया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-heartfelt-farewell-given-to-inter-students-in-st-augustines-college/">मनोहरपुर

: संत अगस्तीन कॉलेज में इंटर के छात्र-छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

अविनाशी सुख की उपलब्धि आध्यात्मिकता के अभाव में संभव नहीं

मौके पर मुख्य संरक्षक भीम रोहिदास ने कहा कि संसार के सभी प्राणी सुख की कामना रखते हैं. अविनाशी सुख की उपलब्धि आध्यात्मिकता के अभाव में संभव नहीं है. इसी दृष्टिकोण से नौ दिवसीय श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई क्षेत्रों के कीर्तन मंडली शामिल हो रहें हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही