Search

 
 
 

चांडिल : कपाली पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 
Chandil : कपाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कपाली क्षेत्र के अल्याहत नर्सिंग होम के पास से सुल्तान अंसारी युवक को 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय चांडिल में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थ की अवैध तस्करी एवं व्यापार को पूरी तरह से रोक के लिए आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raid-continues-against-illegal-mining-and-transportation-five-vehicles-seized/">जमशेदपुर

: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ छापेमारी जारी, पांच वाहन किए गए जब्त
इसको लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं व्यापार के विरुद्ध सूचना तंत्र को सुदृढ़ किया गया. उसी आलोक में सूचना मिली कि कपाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर पहुंचे. इसमें ओपी प्रभारी सतीश कुमार को कारवाई करने के लिए निर्देश दिया गया. इससे कपाली के अल्याहत नर्सिंग होम के पास से सुल्तान अंसारी युवक को 25 पुड़िया ब्राउन के साथ गिरफ्तार किया. सुल्तान अंसारी कपाली टीओपी चौक के ताजनगर का रहने वाला है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही