Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हत्याकांड के फरार अभियुक्त को कपाली पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ दबोचा

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी पुलिस ने शुक्रवार को आग्नेयास्त्र के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त कपाली के इस्लामनगर निवासी 40 वर्षीय असलम खान उर्फ मोटा सोनू है, जो बागबेड़ा थाना क्षेत्र के शहनवाज हत्याकांड में काफी दिनों से फरार चल रहा था. इसकी जानकारी चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने दी. अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि कपाली के इस्लामनगर टीओपी चौक के पास कुछ अपराधकर्मी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 सीएफ 4997 से गुजरने वाले है. उनके पास हथियार है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-ex-servicemen-council-celebrated-moirang-day/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया मोइरंग दिवस

विशेष छापामारी दल गठित कर किया गया गिरफ्तार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया. दल ने कपाली टीओपी चौक पर जांच अभियान शुरू किया. इस दौरान तलाशी के क्रम में बाइक पर सवार असलम को पकड़ा गया. इस दौरान उसने भागने का भी प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने दौड़ाकर दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से मेड इन यूएसए लिखा हुआ सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुआ, जिसका मैगजीन खाली था. पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार करते हुए पिस्टल व बाइक को जब्त कर लिया. [caption id="attachment_608381" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/14-chandil-6_7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जब्त किया गया सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल[/caption] इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ambedkar-jayanti-celebrated-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चांडिल

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई अंबेडकर जयंती

पूर्व में भी जेल जा चुका है असलम

गिरफ्तार अपराधकर्मी असलम पूर्व में भी जेल जा चुका है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार असलम कुख्यात अपराधकर्मी है और बागबेड़ा व आरपीएफ थाना के कांड में वह जेल जा चुका है. फिलहाल वह बागबेड़ा थाना के शहनवाज हत्याकांड में फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया. विशेष छापामारी दल में कपाली ओपी प्रभारी सुनील भोक्ता, पुअनि कासिम अंसारी व दिनेश कुमार के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. संवाददाता सम्मलेन में एसडीपीओ संजय सिंह के अलावे पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, कपाली ओपी प्रभारी सुनील भोक्ता व अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही