Search

 
 
 

चांडिल : कुकड़ू के नवनिर्मित भवन में संचालित हो कस्तुरबा विद्यालय - जिप उपाध्यक्ष

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने राज्य के मंत्री चंपई सोरेन को पत्र लिखकर कुकडू प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित कस्तुरबा विद्यालय को शुरू करवाने की मांग की है. जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह कुकड़ू प्रखंड के जिप सदस्य मधुश्री महतो ने पत्र में कहा है कि कुकड़ू प्रखंड में कस्तुरबा विद्यालय का निर्माण छह माह पहले ही पूरा कर लिया गया है. बावजूद इसके नवनिर्मित विद्यालय भवन में पठन-पाठन का कार्य शुरू नहीं कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-court-released-the-accused-of-deadly-attack-with-ax-with-a-warning/">जमशेदपुर:

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के आरोपी को कोर्ट ने चेतावनी देकर छोड़ा

नीमडीह व कुकडू दोनों प्रखंड के विद्यार्थी एक ही छात्रावास में रहकर करते हैं पढ़ाई

विदित हो कि कुकड़ू प्रखंड की छात्राओं को नीमडीह प्रखंड के कस्तुरबा विद्यालय में रहकर पढ़ाई करना पड़ रहा है, जिसमें नीमडीह व कुकडू दोनों प्रखंड के विद्यार्थियों को पढ़ाई व छात्रावास में रहने में दिक्कत होती है. उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि नीमडीह में संचालित कुकड़ू प्रखंड के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय को अविलंब कुकड़ू प्रखंड के नवनिर्मित विद्यालय भवन में संचालित करवाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही