Search

 
 
 

Chandil : नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की हुई पूजा

 
Chandil (Dilip Kumar) : शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र चौका में धूमधाम से मनाया जा रहा है. नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां दुर्गा की कात्यायनी स्वरूप की पूजा की गई. चौका में सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित दुर्गोत्सव में मंगलवार को देवी दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायणी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह कलश यात्रा निकाली गई. मंदिर में कलश स्थापना के बाद देवी पूजन प्रारंभ हुआ. मंदिर में चंडीपाठ भी किया जा रहा था. पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में देवी के भक्त शामिल हुए. पूजा-अर्चना के बाद माता की आरती की गई. मंगलवार को दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे. पूजा समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. यहां समिति की ओर से महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है. दोपहर के वक्त दूर-दराज से मंदिर पहुंचने वालों के लिए महाप्रसाद की सुविधा है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-third-installment-of-jharkhand-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-sent-to-the-accounts-of-beneficiaries/">Chaibasa

: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त लाभुकों के खाते में भेजी

झांकियों को देखने लिए उमड़ रही भीड़

दुर्गोत्सव के दौरान नवदुर्गा मंदिर प्रांगण में आकर्षक झांकियां भी लगाई गई हैं. झांकियों में सीता, राम व लक्ष्मण, बजरंगबली हनुमान समेत सामाजिक संदेश देती कई झांकी शामिल हैं. लोग झांकियों को खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं दोपहर बाद मंदिर प्रांगण में चल रहे रामकथा सुनने के लिए भी दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. बांग्ला में होने वाले रामकथा सुनने के लिए बड़े-बुजुर्ग अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं. बुधवार को रामकथा काे विश्राम दिया जाएगा. इसके बाद दुर्गोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होगा. महासप्तमी के दिन से विजया दशमी तक प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई है. मंगलवार की शाम महाषष्ठी के अवसर पर देवी का अधिवास किया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बेलवरण कार्यक्रम के तहत देवी का आवाहन किया गया. बुधवार को मंदिर में नवपत्रिका का प्रवेश होगा. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-why-is-no-action-taken-against-narsingh-ispat-even-after-workers-died-in-poisonous-gas-leak/">Chandil

: जहरीली गैस रिसाव में मजदूरों के मरने के बाद भी क्यों नहीं होती नरसिंह इस्पात पर कार्रवाई?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही