Search

 
 
 

Chandil : गणतंत्र दिवस पर केजीबीपी की छात्राएं बिखेरेंगी छऊ नृत्य की छटा

 
Chandil (Dilip Kumar) : गणतंत्र दिवस पर चांडिल में कस्तुरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं मानभूमी छऊ नृत्य की छटा बिखरेंगी. कटिया स्थित बिरसा स्टेडियम में होने वाले चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के मुख्य समारोह में कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय टीकर, ईचागढ़ की छात्राएं छऊ नृत्य प्रस्तुत करेंगी. चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई. गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष पूरे अनुमंडल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. मुख्य समारोह में परेड के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक में समारोह को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई.

प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र भी दिया जाएगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर चांडिल में होने वाले मुख्य समारोह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. इस अवसर पर कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं मानभूमी छऊ नृत्य प्रस्तुत करेंगी. बैठक में शामिल अलग-अलग स्कूलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी बनने की बात कही गई. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल और प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ प्रशस्ती पत्र भी दिया जाएगा. इसके साथ ही गीत-संगीत का कार्यक्रम भी होगा. वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले परेड में जिला पुलिस के जवानों के साथ विभिन्न स्कूलों की टीम भी शामिल होंगे. परेड के लिए 21, 22 और 24 जनवरी को पूर्वाभ्यास किया जाएगा.

10:30 बजे फहराया जाएगा तिरंगा

अनुमंडल क्षेत्र में सबसे पहले अनुमंडल पदाधिकारी के गोपनीय शाखा सह आवास में राष्ट्रीय झंडा फहराया जाएगा. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास में तिरंगा फहराया जाएगा. अनुमंडल कार्यालय में 8:30 बजे झंडा फहराया जाएगा. बैठक में तय किए गए समय अनुसार 10:30 बजे चांडिल अनुमंडल का मुख्य समारोह स्थल बिरसा स्टेडियम कटिया में राष्ट्रीय झंडा फहराया जाएगा और झंडे को सलामी दी जाएगी. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा, चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास के अलावा क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रतिनिधि, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-champai-sorens-health-deteriorated-admitted-in-tmh/">पूर्व

सीएम चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में एडमिट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही