Search

चांडिल: क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो इतिहास के पन्नों में सदा अमर रहेंगे: हरेलाल

Chandil: चुहाड़ विद्रोह के नायक शहीद रघुनाथ महतो के जन्म स्थान नीमडीह प्रखंड के गांव घुटीयाडीह में सोमवार को 283वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर देशभक्तों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. मौके पर मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन जंगल महल के जनमानस स्वतंत्रता प्रेमी रहे जिन्होंने कभी गुलामी की जंजीर में बंधना पसंद नहीं किया. उनलोगों ने बलिदान देना पसंद किया लेकिन अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी कभी स्वीकार नहीं की. इसे भी पढ़ें: सेना">https://lagatar.in/the-recruitment-process-in-the-army-has-only-stopped-not-stopped-the-minister-of-state-for-defense-said-in-parliament/">सेना

में भर्ती प्रक्रिया सिर्फ रुकी है, बंद नहीं हुई, संसद में बोले रक्षा राज्य मंत्री

बलिदान की कहानी इतिहास के पन्नों में सदा अमर रहेगी

उन्‍होंने कहा कि इसी का उपज था 1769 ईस्‍वी में रघुनाथ महतो के नेतृत्व में इतिहास का चुहाड़ विद्रोह. यह विद्रोह तत्कालीन जंगल महल क्षेत्र से निकलकर शिखरभूम, छोटानागपुर आदि विशाल क्षेत्र में फैल गया था. यह विद्रोह जाति धर्म से ऊपर उठकर था, जिसमें अंग्रेजी काला कानून के विरुद्ध एकजुट होकर सभी ने अस्त्र उठाया. विद्रोह में शामिल हजारों महापुरुषों के बलिदान की कहानी इतिहास के पन्नों में सदा अमर रहेगी. इस अवसर पर रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान वैद्यनाथ महतो, घुटीयाडीह के ग्राम प्रधान दीपक महतो, नीमडीह के ग्राम प्रधान श्यामल महतो, केतुंगा के ग्राम प्रधान रघुनाथ महतो, झारखंड आंदोलनकारी रमापति महतो आदि उपस्थित थे.

झुमुर सम्राट संतोष महतो के लोकगीतों ने लोगों का मोह लिया मन

जयंती समारोह के अवसर पर झारखंड, ओड़िसा, पश्चिम बंगाल के ख्यातिप्राप्त लोककलाकार झुमुर सम्राट संतोष महतो व उनके दल के शिवा महतो, मिस रूबी व विरोजा के विभिन्न भाषा व रंगों के लोकगीतों ने लोगों का मन मोह लिया. संतोष महतो के लोकप्रिय गीत "धन्य धन्य रघुनाथ झारखंड वासीर प्राणनाथ, झारखंड माटी माय के समान एके ना करो अपमान, झारखंडीर पहचान 1932 र खतियान, प्रीति प्रीति बले प्रीत नकि गायें मिले, सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गई, आमि झुमुर झुमुर झुमुर रानी झुमोरे माताबो जानि" आदि देशभक्ति व रसमय लोकगीतों ने दर्शकों को मोहित किया. समारोह में लवली, सोनाली, स्वीटी, प्रियंका, पिंकी, ज्योत्सना, मोनिका, कमली, दीपाली आदि कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें: मौसम">https://lagatar.in/weather-update-cyclonic-circulation-formed-due-to-low-pressure-in-the-bay-of-bengal/">मौसम

अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//