Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती पर मनाया गया कुड़माली दिवस

Chandil (Dilip Kumar) : कुड़मी संस्कृति विकास मंच की ओर से शनिवार को कुड़माली भाषाविद लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती के अवसर पर कुड़माली दिवस मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर कुड़मालि भाषा-संस्कृति के विकास में उनके योगदान को याद किया गया. उक्त कार्यक्रम चांडिल प्रखंड के घोड़ानेगी में आयोजित हुआ. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने और सरकारी विद्यालयों में कुड़माली भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग की. कार्यक्रम में दिलीप काडुआर, सुभाष महतो, देवाशीष महतो, मनीष महतो, आमीन महतो, कमलेश महतो, धनंजय महतो, दिग्विजय महतो, दीपक महतो, विभाष महतो, बंटी महतो, जगदीश महतो, प्रवीण महतो, तपन महतो, बंसीधर महतो, विधान महतो, विश्वनाथ महतो, नकुल महतो, उज्ज्वल महतो, शिवदत्त महतो, कन्हैयालाल महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-girl-hanged-herself-in-a-domestic-dispute-died/">नोवामुंडी

: घरेलू विवाद में युवती ने लगाई फांसी, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही