Search

चांडिल : बाहरियों के प्रभाव में आकर कुड़मियों का किया जा रहा है विरोध : मंच

Chandil (Dilip Kumar) : बाहरी लोगों के प्रभाव में आकर झारखंड के अनुसूचित जनजाति में शामिल लोग कुड़मियों का अनावश्यक रूप से विरोध कर रहे हैं, यह बहुत ही चिंता का विषय है. कुड़मी समुदाय अपने हक व अधिकार के लिए संवैधानिक लड़ाई लड़ रहा है. उक्त बातें कुड़मी संस्कृति विकास मंच के देवाशीष महतो ने कही. रविवार को चांडिल गोलचक्कर में हुई कुड़मी संस्कृति विकास मंच की आवश्यक बैठक में उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी भी समुदाय से नहीं है. मौके पर सारयान कड़वार ने कहा कि कुड़मी समाज झारखंडी हित के लिए लगातार तत्पर है. उनका समाज सामाजिक समरसता को बनाए रखने के पक्ष में है और इसी को लेकर कार्यक्रम कर रहा है. बैठक में कुड़मी समाज पर हो रहे चौतरफा विरोध पर चर्चा की गई. इस अवसर पर दिलीप महतो, मनीष महतो, सुभाष महतो, आमीन महतो, दिग्विजय महतो, सीताराम महतो, प्रशांत महतो, दीपक महतो समेत समाज के अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-president-and-secretary-of-musabani-mines-labor-union-met-the-health-minister/">घाटशिला

: मुसाबनी माइंस लेबर यूनियन के अध्यक्ष व सचिव ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp