Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कुरली की लक्ष्मी ने नीट परीक्षा में हासिल किया 720 में 625 अंक

Chandil (Dilip Kumar) : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नीट 2023 की परीक्षा में चांडिल प्रखंड के कुरली गांव की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी महतो ने सफलता हासिल की है. लक्ष्मी कुमारी महतो ने नीट की परीक्षा में कुल 720 में से 625 अंक प्राप्त की है. लक्ष्मी की सफलता से उनका परिवार और गांव ही नहीं बल्कि पूरा इलाका गर्व महसूस कर रहा है. लक्ष्मी ने अपने माता-पिता के साथ पूरे समाज का मान बढ़ाया है. लक्ष्मी के पिता मुचीराम महतो सेवानिवृत्त शिक्षक और मां गृहणी है. लक्ष्मी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों व अपने माता-पिता को दी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-repair-work-of-old-gym-of-tata-college-started/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज के पुराने जिम का मरम्मत कार्य शुरू

बचपन से होनहार छात्रा रही है लक्ष्मी

लक्ष्मी मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय चक्रधरपुर से मैट्रिक की परीक्षा पास की है. इसके बाद वह रांची में रहकर पढ़ाई कर रही है. लक्ष्मी के माता-पिता कहते हैं कि लक्ष्मी बचपन से ही होनहार छात्रा रही है. उसका सारा ध्यान पढ़ाई पर ही रहता था. खेलने-कूदने में वह अधिक समय बर्बाद नहीं करती थी. वहीं, मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय के संस्थापक सचिव श्याम सुंदर महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए इन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही