: ईचागढ़ में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों की बीडीओ ने की जांच
नहीं मिल रहा न्यूनतम मजदूरी
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे बड़ी योजनाओं में क्षेत्र के बाहर से मजदूरों को लाकर काम कराया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के मजदूर रेजा-कुली का काम करने विभिन्न शहरों में जा रहे हैं. विकास योजनाओं में काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रही है. ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय के बगल में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पलामू और कुकडू प्रखंड के शीशी के सामने निर्माणाधीन पुल पर पलामू व गढ़वा के मजदूर काम कर रहे हैं. दोनों स्थानों में कुछ स्थानीय मजदूर भी काम कर रहे है, लेकिन इनकी संख्या कम है. विकास कार्यो में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि उन्हें प्रतिदिन तीन सौ रुपये की मजदूरी मिलती है. बताया जा रहा है कि मजदूरों को मिलने वाला मजदूरी न्यूनतम मजदूरी से भी कम है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-congress-party-staged-a-sit-in-demonstration-on-thursday-regarding-mnrega-scheme-and-other-demands/">घाटशिला: मनरेगा योजना सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन [wpse_comments_template]

Leave a Comment