Search

 
 
 

चांडिल : देवाशीष नायक के निधन पर आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने जताया दुःख

 
Chandil (Dilip Kumar) : आजसू के शुरुआती दौर के क्रांतिकारी नेता देवाशीष नायक के आकस्मिक निधन पर ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने शोक व्यक्त किया है. लगातार डाट इन से बात करते हुए हुए उन्होंने दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की. जमशेदपुर बिरसानगर के स्थायी निवासी देवाशीष नायक 58 वर्ष के थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में शनिवार को दोपहर में उनका निधन हो गया. उन्होंने ईश्वर से देवाशीष नायक के परिवार और उनके स्वजनों को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की कामना की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-peoples-anger-towards-the-government-was-shown-in-the-effigy-burning-program-of-the-chief-minister/">चांडिल

: मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में दिखा सरकार के प्रति लोगों का आक्रोश

झारखंड ने एक सच्चा सपुत खो दिया

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित महतो ने कहा कि देवाशीष नायक के रूप में झारखंड ने एक सच्चा सपुत खो दिया है. उन्होंने बताया कि देवाशीष नायक आजसू के संस्थापक सदस्य में से एक थे और काफी जुझारू और क्रांतिकारी थे. ललित महतो अलग झारखंड राज्य के आंदोलन के दरम्यान किए गए कांडों और साथ में फरारी के दिन को याद करते हुए भावुक हुए. कहा कि उस समय जमशेदपुर में देवाशीष नायक, शोभा सामंत, शंभू दास, मानगो के कृष्ण जी, सपन कुमार सिंहदेव, गोबिंद पारिख आदि हर वक्त साथ रहने वालों में थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही