Search

चांडिल : इंदिरा आवास को भू-माफिया ने तोड़ा, बेघर हुआ परिवार

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल प्रखंड क्षेत्र के आसनबनी पंचायत अंतर्गत जामडीह गांव में भू-माफियाओं ने 1990 में दिवंगत दुखू कर्मकार नामक गरीब व्यक्ति को मिले इंदिरा आवास को तोड़ दिया. उस समय सरकार की ओर से दुखू कर्मकार के नाम पर जामडीह में खाता संख्या 407 प्लॉट संख्या 1385 पर इंदिरा आवास आवंटित किया गया था. फिलहाल उक्त आवास में दुखू कर्मकार का नाती बबलू कर्मकार अपने परिवार के साथ रहता था. मकान के टूटने के बाद बबलू कर्मकार अब बेघर हो गया है. बबलू ने बताया कि उक्त इंदिरा आवास को तत्कालीन प्रशासन ने सरकारी भूखंड पर बनाकर दिया था. इसे भी पढ़ें : तिसरी">https://lagatar.in/tisri-cpi-ml-branch-secretary-robin-khairwar-and-deputy-secretary-baleshwar-ran-were-elected/">तिसरी

: भाकपा माले के ब्रांच सचिव रॉबिन खैरवार और उपसचिव बालेश्वर राण चुने गए  

तबीयत खराब रहने के कारण गया था दादी के घर

इस संबंध में दुखू कर्मकार के नाती बबलू कर्मकार ने बताया कि कुछ महीनों से तबीयत ठीक नहीं रहने के कारण वह अपने परिवार के साथ अपनी दादी के घर गया था. इसी दौरान उनका आवास तोड़ दिया गया है. इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि दुखू कर्मकार के दो नाती हैं. एक अपनी दादी के मकान में रहता है और दूसरा नाती जामडीह बस्ती के समीप बने इंदिरा आवास में रहता है. बबलू कर्मकार ने पुलिस-प्रशासन के वरीय अधिकारियों से इंदिरा आवास तोड़े जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp