Search

 
 
 

चांडिल : दिवंगत मानसिंह मार्डी का पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

 
Chandil (Dilip Kumar) : जल, जंगल, जमीन और आदिवासी हितों को लेकर संघर्ष करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मानसिंह मार्डी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. रांची के रिम्स में इलाज के क्रम में उनका सोमवार को निधन हो गया था. मंगलवार को उनके पैतृक गांव आसनबनी के ऐदेलबेड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसके पूर्व उनके आवास से पार्थिव शरीर को लेकर आसनबनी ग्राम पंचायत के काली मंदिर तक अंतिम यात्रा निकाला गया. शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. मानसिंह मार्डी दलमा पहाड़ की तराई क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन के आंदोलन का कुशल नेतृत्व किया था. साथ ही वह आरटीआई कार्यकर्ता भी थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-instructions-to-complete-the-ongoing-schemes-under-mnrega-soon/">चक्रधरपुर

: मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

मानसिंह मार्डी के नाम पर होगा शहरबेड़ा का मुख्य द्वार

दिवंगत मानसिंह मार्डी के शव यात्रा के दौरान शहरबेड़ा मुख्य द्वार का नामकरण मानसिंह मार्डी के नाम पर किया गया. मुख्य द्वार पर पूजा कर उनके नाम का शीला रखा गया. मौके पर आसनबनी ग्राम पंचायत के मुखिया बिंदु मुर्मू, कपूर बागी, सुकलाल पहाड़िया, गुरुचरण कर्मकार, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह, डॉ. रुपाई माझी, कर्मू मार्डी, सनातन सिंह मार्डी, विजय तंतुबाई, आकरुदीन अंसारी उपस्थित थे. मानसिंह मार्डी को अंतिम विदाई देने वालों में रूद्र प्रताप महतो, कांदरबेड़ा के ग्राम प्रधान मदन मुर्मू, डोबो के ग्राम शंकर सिंह, आजसू के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही