Search

चांडिल : पंचायत सेवक की मृत्यु के बाद कार्यालयों में दी गई छुट्टी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक का सोमवार को निधन हो गया. निधन के बाद सरकारी कार्यालयों में शोक व्यक्त किया गया. इसके पूर्व नीमडीह प्रखंड और चांडिल अनुमंडल कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर कार्यालय में काम बंद कर दिया गया. शोक सभा में मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई. वहीं नीमडीह प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामद की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pollution-department-held-a-public-hearing-regarding-the-expansion-of-the-company/">जमशेदपुर

: कंपनी के विस्तारीकरण को लेकर प्रदूषण विभाग ने की जनसुनवाई

लुपुंगडीह पंचायत में थे कार्यरत

नीमडीह प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक रमेश सोय लुपुंगडीह पंचायत में कार्यरत थे. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह नहाने के लिए नदी गए थे. इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. नदी में अकेले नहाने के कारण इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई. बाद में उन्हें नदी किनारे मृत अवस्था में पाया गया. उनकी मृत्यु की खबर से सरकारी कर्मचारियों में शोक की लहर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//