Search

 
 
 

चांडिल : कर्मचारियों के काम में डाली बाधा तो होगी कानूनी कार्रवाई

 
  • आबुआ आवास योजना को लेकर नीमडीह के बीडीओ ने जारी की आम सूचना
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आम सूचना जारी कर कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में आबुआ आवास योजना के सभी आवदेनों पर जीओ टैग का कार्य विशेष दल के द्वारा किया जा रहा है. इसी क्रम में अनेक पंचायतों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि स्थानीय लोगों के द्वारा उक्त कार्य में बाधा डाला जा रहा है और कर्मियों को अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते हुए धमकी दी जा रही है. जो की प्रथम दृष्टया सरकारी सेवकों के साथ बदसुलकी एवं सरकारी कार्यों में बाधा है. भविष्य में यदि इसकी पुनरावृत्ति होती है तो कार्यहीत, जनहीत, एवं कर्मचारीहीत में संबंधित पर कानुनी कार्रवाई करने पर प्रशासन बाध्य होगा. उन्होंने आम सूचना की प्रतिलिपि चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी और नीमडीह थाना प्रभारी को दी है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-shot-a-young-man-in-nagdi-police-engaged-in-investigation/">रांची

: नगड़ी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामसभा के समक्ष पेश की गई थी सूची

नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आम सूचना जारी कर कहा कि अबुआ आवास योजना अंतर्गत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हजारों संख्या में आवेदन प्राप्त हुए. जिनका ऑनलाइन इंट्री करने के बाद स्थल जांच कराया गया. जांच के बाद योग्य एवं अयोग्य आवेदनों की सूची ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसके बाद सभी सूची की संबंधित ग्राम पंचायतों में चस्पा कर दावा आपत्ति के लिए प्रदर्शित भी किया गया. दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2024 तय की गई थी. उक्त तिथि के बाद पोर्टल द्वारा प्रतिक्षा सूची तैयार की गई. उन्होंने बताया कि लक्ष्य के अनुसार कार्यालय पत्रांक 55 दिनांक 18 जनवरी 2024 के आलोक में पुन जांच कराया गया. ताकि कोई भी अयोग्य व्यक्ति तथ्य छुपा कर आवास का लाभ प्राप्त ना कर सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही