Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चिरुगोड़ा में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : नालसा और झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां की ओर से ईचागढ़ प्रखंड़ अंतर्गत ग्राम चिरुगोड़ा में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान पीएलवी कार्तिक गोप ने महिलाओं के प्रति होने वाले अन्याय, बलात्कार, घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकार, भ्रूण हत्या, बाल विवाह और श्रम कानून से संबंधित जानकारी दिये. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/canopy-farewell-given-to-class-x-students/">चंदवा

: दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

11 तक चलेगा अभियान 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 11 मार्च तक विभिन्न क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव और स्कूल कॉलेजों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को कानून और अधिकार संबंधी जानकारी दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही