Search

चांडिल : कुकड़ू में विधिक जागरुकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन

Chandil (Dilip Kumar)जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के बैनर तले कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को विधिक जागरुकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप, बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो एवं उप प्रमुख मो. एकराम आदि मौजूद थे. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी एवं सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई. वहीं कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. मौके पर पीएलवी विकास महतो, पीएलवी फगुराम महतो, बीपीएम देवब्रत सिंहा, बीपीओ रामलगन उरांव, सीडीपीओ कापू हांसदा, सुपरवाइजर संगीता कुमारी, सहायक अभियंता विकास सिंह मुंडा समेत कुकड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों के आए महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-a-fit-of-rage-changlu-killed-raju-ansari/">धनबाद:

गुस्से में आकर चंगलू ने की थी राजू अंसारी की हत्या
कार्यक्रम में सखी मंडल के बीच 10 गतिशील सोलर पंप, 01 मिनी ट्रैक्टर, 07 कैश क्रेडिट लिंकेज, 61 पंपसेट, 110 केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र, 12 कन्यादान, 05 बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना की स्वीकृति पत्र, 01 व्हील चेयर वितरण, 40 पेंशन स्वीकृति पत्र समेत कुल 1979 लाभुकों के बीच कुल 23647785 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुंचाना है. इसे लोगों तक पहुंचाने का दायित्व प्रशासन का है. इसी जागरूकता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp