Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ के कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीकर में अध्यनरत छात्राओं को शनिवार को कानूनी जानकारी दी गई. सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी कार्तिक गोप ने छात्राओं को कई कानूनी जानकारी दी. उन्होंने छात्राओं से सामाजिक रूप के अलावा कानूनी रूप से भी जागरुक होने की अपील की. उन्होंने छात्राओं को पाॅक्सो एक्ट और इसके तहत मिलने वाली सजा की भी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/sudesh-mahto-met-amit-shah-said-bjp-ajsu-united/">अमित

शाह से मिले सुदेश महतो, कहा- भाजपा-आजसू एकजुट

लगातार किया जा रहा जागरूक

क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के साथ आम लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कानूनी जानकारी देने के साथ उनके हक और अधिकार के प्रति सजग किया जा रहा है. समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते हुए अंधविश्वास से बाहर निकलकर सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस दौरान लोगों को अंधविश्वास से प्रेरित होकर बेवजह आरोप लगाकर समाज में प्रतिष्ठा धूमिल करने पर मिलने वाली सजा और अन्य कानूनी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है. इसका ग्रामीणों को लाभ भी मिल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही