Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

Chandil (Dilip Kumar) : झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से शनिवार को ईचागढ़ प्रखंड के पाटपुर गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. पाटपुर गांव में ईचागढ के पीएलवी कार्तिक गोप ने लोगों को उनके कानूनी अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी. विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को महिलाओं के प्रति हो रहे अन्याय, बलात्कार, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-social-worker-distributed-clothes-in-guava-on-the-occasion-of-eid/">नोवामुंडी

: ईद के अवसर पर समाजसेवी ने गुवा में किया वस्त्र वितरण

श्रम विभाग में निबंध कराने के लिए किया प्रोत्साहित

उन्होंने श्रम कार्ड से संबंधित जानकारी भी लोगों को दी. पीएलवी ने मजदूरों को श्रम विभाग में अपना निबंध कराने और योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने छुआछूत के बारे में कानूनी जानकारी दी. समाज पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव के साथ कानून में इसके लिए सजा के प्रावधानों की भी जानकारी लोगों को दी गई. विधिक जागरूकता शिविर में गुलाची हांसदा, पुतली हांसदा, सुनीता हांसदा, सोमबारी देवी, बाहामुनी माझी, सुनिया हांसदा, अमित हांसदा, अशोक हांसदा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही