Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

Chandil (Dilip Kumar) : नालसा और झालसा के निर्देशानुसार सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत लेपाटाड़ गांव में विधिक जागरूकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीण महिलाओं को महिलाओं के प्रति हो रहे अन्याय की जानकारी देते हुए उसके कानूनी प्रावधान से उन्हें अवगत कराया गया. ग्रामीणों को बलात्कार, यौन शोषण, भ्रूण हत्या, तलाक, बाल विवाह, महिलाओं को संपत्ति का अधिकार आदि की जानकारी दी गई. ईचागढ़ प्रखंड के पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-owner-of-bhado-fuel-station-stripped-and-thrashed-the-tanker-driver/">जमशेदपुर

: भादो फ्यूल स्टेशन के मालिक ने टैंकर चालक को नंगा कर पीटा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मना रहा है प्राधिकार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां जिला के तरफ से 4 से 11 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है. पीएलवी कार्तिक गोप ने बताया कि इस दौरान अलग-अलग स्थानों में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर के माध्यम से लोगों को कानून संबंधी जानकारी दी जाएगी. सोमवार को शिविर में पातली देवी, मीना देवी, प्रमिला लोहरा, सकरी देवी, सरस्वती उरांव, अंजली देवी, रानीका उरांव, गुरुवारी देवी, सविता उरांव, पानोसरी उरांव, पूजा उरांव, टुसू देवी, बबीता देवी, पानो देवी, सुकुन मनी देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही