Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रभात फेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : नालसा, नई दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को चांडिल में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया. इसके तहत प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को खास कर महिला, बच्चे और दिव्यांगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया. इसके तहत मंगलवार को चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय से प्रभात फेरी निकाली गई. चांडिल डैम रोड स्थित चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज तक प्रभात फेरी पहुंचने के दौरान लोगों को जागरूक किया गया. चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने डैम रोड में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई. इस अभियान में विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ न्यायाधीश, अधिवक्ता व सभी न्यायकर्मी भी शामिल हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-youth-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle/">बहरागोड़ा

: अज्ञात वाहन के धक्के से युवक का मौत

जन-जन तक पहुंचायी जाएगी जानकारी

मौके पर बताया गया कि सौ दिनों तक चलाए जाने वाले इस जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा. निश्चित तिथि व समय पर प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके साथ ही लोगों को विधिक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी. जागरूकता और आउटरीच अभियान चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय के न्यायधीशों के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ता व न्यायकर्मी शामिल हुए. विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 25 दिसंबर तक हर मंगलवार को सुबह जागरूकता और आउटरीच अभियान चलाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही