Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पुल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए उपायुक्त को सौंपा सांसद व विधायक का अनुशंसा पत्र

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के मुरू और ओड़िया के बीच बना ओवर लिंक पुल उस क्षेत्र के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन है. उक्त पुल से होकर प्रतिदिन नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग बाहरी दुनिया तक पहुंचते हैं. पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग सरायकेला की ओर से वित्तीय वर्ष 2005-06 में कराया गया था. बरसात के दौरान चांडिल डैम में जल भंडारण होने के कारण प्रतिवर्ष यह पुल पानी में डुब जाता है. पुल के डुबने पर ग्रामीणों को आवागमन करने में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-better-model-of-development-will-be-implemented-in-the-district-madhushree/">चांडिल

: जिला में विकास का बेहतर मॉडल लागू किया जाएगा – मधुश्री

उपायुक्त से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने बताया कि चांडिल डैम में 182 मीटर जल भंडारण करने पर ही पुलि जलमग्न हो जाता है. जल संसाधन विभाग ने ग्रामीण विकास विभाग को सूचित किया है कि भविष्य में चांडिल डैम में 190 मीटर तक जल भंडारण किया जा सकता है. इसलिए क्षेत्र के पुलों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए समाचार पत्रों के मार्फत भी सूचित किया गया था. ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त पुल की भी ऊंचाई बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इस आग्रह पत्र पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के सांसद संजय सेठ, विधायक सविता महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो समेत उस क्षेत्र के कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य आदि की भी सहमति ली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही