Search

 
 
 

चांडिल : स्नातक सत्र 2019-22 के अंक पत्र में त्रुटि सुधार करने की मांग को लेकर सौंपा पत्र

 
Chandil (Dilip Kumar) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) चांडिल ने मंगलवार को सिंहभूम कॉलेज चांडिल के प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2019-22 के अंकपत्र में हुई त्रुटि को जांच करने के बाद सुधार करने की मांग की गई है. इस अवसर पर एआईडीएसओ के जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो ने कहा कि पूरे कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भारी कमी है. कर्मियों की घोर किल्लत के साथ अवैज्ञानिक सीबीसीएस - सेमेस्टर सिस्टम के चलते छात्र छात्राओं को इस तरह की तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए एआईडीएसओ मांग करती है कि अंकपत्र में जो भी त्रुटि हुई है उसकी जांच कर सुधार किया जाए और भविष्य में इस तरह की त्रुटि ना हो इस पर विश्वविद्यालय सचेत रहे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-review-meeting-on-the-anniversary-of-guva-jagannath-temple/">नोवामुंडी

: गुवा जगन्नाथ मंदिर के वर्षगांठ को लेकर हुई समीक्षा बैठक

अंक पत्रों में हुई है तकनीकी गड़बड़ी 

पत्र में कहा गया है कि कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से जारी किया गया स्नातक सत्र 2019-22 के अंकपत्र में सिंहभूम कॉलेज चांडिल के अधिकतर विद्यार्थियों के अंकपत्र में भारी तकनीकी गड़बड़ी हुई है. एसजीपीए के स्थान पर एसपीजीए, सेमेस्टर- 3 और सेमेस्टर-5 के एसजीपीए का कुल में गलत किया गया है. बहुत सारे विद्यार्थियों का अंक के आधार पर ग्रेड अंक गलत किया गया है. मांग पत्र सौंपने वालों में युधिष्ठिर प्रमाणिक, प्रभात कुमार महतो, अभिषेक साव, निकिता, शुभम आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birth-certificate-is-not-being-made-in-sadar-block-a-family-has-been-circling-since-2-weeks/">चाईबासा

: सदर प्रखंड में नहीं बन रहा जन्म प्रमाण पत्र, 2 सप्ताह से चक्कर लगा रहा एक परिवार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही