Search

 
 
 

चांडिल : भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश ने दी बड़ी राहत

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी. तीखी धूप के कारण पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली. हल्की बारिश के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हुआ. बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया. सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके कारण लोग गर्मी और गर्म हवाओं से परेशान थे. सुबह से ही गर्मी से लोग बेचैन थे. पिछले कई दिनों से सूर्य की तपिश बढ़ी हुई है. लोग अब बेसब्री से मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : 11">https://lagatar.in/11-bones-broken-12-lakhs-spent-in-private-but-rims-sent-home-standing-on-his-feet/">11

हड्डियां टूटी, प्राइवेट में 12 लाख खर्च, मगर रिम्स ने पैंरों पर खड़ा कर भेजा घर

17 जून से बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार क्षेत्र में 17 जून से बारिश होने की संभावना है. इसके पूर्व 16 जून तक लोगों को सूर्य की तीखी किरणों का सामना करना पड़ेगा. सुबह से ही गर्म हवा बहती रहेगी और इसे दौरान दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह 17 व 18 जून को आसमान में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ बिजली भी चमकेगी. वैसे मानूसन के पूर्व होने वाले प्री-मानसून की बारिश से भी लोगों को राहत मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही