Search

 
 
 

Chandil : टाटा-कटिहार ट्रेन से हो रही थी शराब की तस्करी, आरपीएफ ने किया जब्त

 
Dilip Kumar Chandil : टाटा-कटिहार ट्रेन से हो रही शराब तस्करी का चांडिल स्टेशन के आरपीएफ की टीम ने भंडाफोड़ किया है. आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को ट्रेन की जेनरल बोगी से तीन पिट्ठू बैग में रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है. मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की टीम होली के मद्देनजर चांडिल स्टेशन व ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चला रही थी. टाटा-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही चांडिल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची, टीम ने ट्रेन की बोगियों में जांच शुरू कर दी. इसी दौरान जेनरल कोच के यात्रियों ने सामने के दरवाजे के पास तीन पिट्ठू बैग पड़े होने की सूचना दी. पूछताछ करने पर तीन बैग का दावा करने वाला कोई यात्री सामने नहीं आया. इसके बाद टीम ने तीनों बैग को नीचे उतार लिया. बैग की जांच करने पर अंदर ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड शराब के 288 पाउच मिले. प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब थी. बरामद शराब की कुल कीमत करीब 37440 रुपए आंकी गई. आरपीएफ ने जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए सरायकेला-खरसावां जिला आबकारी विभाग को सौंप दिया है. यह भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modi-governments-new-income-tax-law-is-an-attack-on-the-values-of-democracy-it-is-extremely-dangerous-congress-warned-people-by-tweeting/">मोदी

सरकार का नया आयकर कानून लोकतंत्र के मूल्यों पर प्रहार, यह बेहद खतरनाक है, कांग्रेस ने ट्वीट कर लोगों को चेताया
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही