Search

 
 
 

चांडिल : स्वरोजगार के लिए महिलाओं को दिया 13.5 लाख का ऋण

 
Chandil (Dilip Kumar) : बैंक ऑफ इंडिया के घोड़ालिंग शाखा में शनिवार को ऋण चुकाओ ऋण पाओ के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है. दिन के 11 से दो बजे तक लगने वाले शिविर में पुराने ऋणधारकों को एक मुश्त ऋध चुकता किया जाएगा और ऋण का भी वितरण किया जाएगा. बैंक के शाखा प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि ऋणधारकों को अपने बकाए ऋण का चुकता करने के लिए बैंक समय-समय पर शिविर लगाता है. शिविर के माध्यम से ऋणधारकों को कई सुविधाए मुहैया कराई जाती है. उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/the-first-national-lok-adalat-of-the-year-2024-will-be-organized-in-ranchi-civil-court/">रांची

सिविल कोर्ट में साल 2024 का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

वहीं बैंक के घोड़ालिंग शाखा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया. इस अवसर पर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण दिए गए. शाखा प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक के माध्यम से तीन स्टार सखी और तीन एसएचजी समूह के बीच 13.5 लाख का ऋण वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में बैंक अपने दायित्व का निर्वाहन कर रहा है. इस अवसर महिला दिवस के महत्व पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही