Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : प्रेमिका बबीता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा निवासी बबीता रजक की हत्या प्रेम प्रसंग का मामला निकला. पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार 21 मई की देर शाम खेत में शौच करने गई विवाहित महिला की हत्या कर दी गई थी. मृतका बाड़दा निवासी संजय रजक की पत्नी थी और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. इस संबंध में मृतका के पति संजय रजक ने नीमडीह थाना में लिखित आवेदन दिया था. उसमें उन्होंने अज्ञात के विरुद्ध उनकी पत्नी बबीता रजक की हत्या कर शव को झाड़ी में छुपाने का आरोप लगाया था. इसके आधार पर नीमडीह थाना में मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-said-does-not-accept-the-order-of-calcutta-high-court-on-obc-certificates-will-challenge-in-supreme-court/">ममता

ने कहा, ओबीसी प्रमाणपत्रों पर कलकत्ता उच्च न्यायालय का आदेश नहीं मानते, सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

पूछताछ में हुआ खुलासा

कांड का त्वरित उद्दभेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. अनुसंधान के क्रम में मृतका के प्रेमी 21 वर्षीय राहुल रजक से पूछताछ की गई. पूछताछ में प्रेमी ने हत्या करने की बात को स्वीकार किया गया. इसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर मृतका की हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर को बरामद किया गया और अप्राथमिकी अभियुक्त राहुल रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही