Search

 
 
 

चांडिल: एलपी ट्रक ने खाली टैंकर को मारी टक्कर, चालक-खलासी को रेसक्यू कर निकाला गया बाहर

 
Chandil : चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मुख्य मार्ग एनएच 33 आमड़ाकटिंग के पास मंगलवार की सुबह एलपी ट्रक ने सड़क पर खड़ी खाली टैंकर को टक्कर मार दी. घटना में ट्रक का चालक नरेश यादव और खलासी उमेश यादव ट्रक में ही फंस गये थे. करीब तीन घंटे तक रेसक्यू करने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया. इसके बाद इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल भेजा गया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है. चालक नरेश यादव चतरा इटखोरी का रहने वाला है और खलासी राजपुर कशियाडीह का रहने वाला है. [caption id="attachment_316444" align="aligncenter" width="341"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/KHALASI-300x200.jpg"

alt="" width="341" height="227" /> एमजीएम अस्पताल में इलाजरत खलासी उमेश यादव.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-knife-stabbed-in-stomach-in-domestic-dispute-in-kamalpur-mahalipada/">जमशेदपुर:

कमलपुर महालीपाड़ा में घरेलू विवाद में पेट में मार ली चाकू

हजारीबाग से आ रहा था एलपी ट्रक

एलपी ट्रक के बारे में बारे में बताया गया कि वह हजारीबाग से जमशेदपुर की तरफ जा रहा था. इस बीच रास्ते में खाली टैंकर ब्रेक-डाउन हो जाने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था. इसी खाली टैंकर को एलपी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. ट्रक की गति काफी तेज होने के कारण हादसे में चालक और खलासी ट्रक में ही फंस गये थे.

तीन घंटे तक चला रेसक्यू

चालक और खलासी को ट्रक से बाहर निकालने के लिये तीन घंटे तक स्थानीय लोगों ने रेसक्यू किया. इसमें युवा समाजसेवी शेखर गांगुली ने जेसीबी मंगवाकर लोगों के सहयोग से चालक और खलासी को 3 घंटे रेसक्यू कर बाहर निकाला गया. सूचना पाकर मौके पर चांडिल पुलिस भी पहुंच गयी थी. पुलिस ने ही दोनों घायलों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : बॉक्स">https://lagatar.in/bhool-bhulaiyaa-dominated-the-box-office-kanganas-film-dhaakad-was-badly-beaten/">बॉक्स

ऑफिस पर भूल भुलैया 2 का बोलबाला, कंगना की फिल्म धाकड़ बुरी तरह पीटी  
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही