Search

 
 
 

चांडिल : लूपुंगडीह में विद्युत चालित चाक वितरण समारोह का आयोजन

 
Chandil : नीमडीह प्रखंड के लूपुंगडीह में मंगलवार को सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने विद्युत चालित चाक वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में 30 महिलाओं के बीच विद्युत चालित चाक का वितरण किया गया. समारोह को सम्बोधित करते हुए में मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में खादी को लेकर बड़ा आंदोलन करना चाह रहे है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया की हम सब को खादी के प्रति समर्पित होकर काम करना होगा तब ही हमारा परिवार और समाज आत्मनिर्भर होगा. [caption id="attachment_354877" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-11-at-3.15-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> विद्युत चालित चाक वितरण समारोह चाक लेते लाभुक.[/caption] इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-welfare-department-distributed-goose-chicks-among-23-beneficiaries/">चाकुलिया

: कल्याण विभाग ने 23 लाभुकों के बीच किया हंस चूजा का वितरण
उन्होंने कहा की खादी स्वदेशी है और खादी ग्रामोद्योग पर केंद्र सरकार 35 प्रतिशत सब्सिडी पर कई योजनाएं चला रही हैं. लाह की खेती को अपनाए, आज़ादी के 75 सालों में किसी ने नहीं सोचा वह मोदी जी ने सोचा है. एक गांव की आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया जा रहा है. ये हमलोग के लिए गौरव की बात है. वही खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा की इस विद्युत चालित चाक से उत्पादकता बढ़ेगी जिससे लोगों की आय में भी वृद्धि होगी. समारोह में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह, राजीव मल्होत्रा, भाजपा नेत्री सारथी महतो, उप निदेशक राजीव मल्होत्रा, महिला नेत्री सारथी महतो, जटा शंकर पांडे, विशाल चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, खोगेंन महतो, बलराम सिंह, अरुण गोप, प्रशांत गोप, आकाश महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही